छावनी परिषद पचमढ़ी • रक्षा मंत्रालय भारत सरकार
नियम एवं शर्तें (Terms and Conditions)
यह पोर्टल छावनी परिषद पचमढ़ी (Cantonment Board Pachmarhi) द्वारा नागपंचमी मेला 2026 के अस्थायी दुकान आवंटन एवं लाइसेंस शुल्क संग्रहण हेतु आधिकारिक रूप से संचालित है। (विज्ञप्ति क्रमांक 69/मेला/1554)।
1. ऑनलाइन दुकान पंजीयन की शर्तें
- नागपंचमी मेला 2026 (07/08/2026 से 17/08/2026 - कुल 11 दिवस) हेतु दुकानों का आवंटन केवल आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल canttboardpachmarhi.org से ही किया जाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन विंडो 03/08/2026 प्रातः 11:00 बजे से 05/08/2026 सांy 05:30 बजे तक ही खुली रहेगी।
- आवेदन का आवंटन "पहले आओ - पहले पाओ" एवं छावनी बोर्ड द्वारा स्वीकृत नियमों के आधार पर होगा।
- एक व्यक्ति के नाम पर केवल एक ही दुकान का पंजीयन मान्य होगा।
2. शुल्क एवं भुगतान नियम (UPI QR Code)
- दुकान लाइसेंस शुल्क की दरें ज़ोन अनुसार (₹150 से ₹750 प्रति रनिंग फुट) निर्धारित हैं।
- ऑनलाइन पोर्टल पर अधिकतम 8 फुट चौड़ाई हेतु शुल्क का अग्रिम ऑनलाइन भुगतान (UPI QR Code / GPay / PhonePe / Paytm / BHIM) करना अनिवार्य है।
- सफलतापूर्वक भुगतान के पश्चात जारी रसीद व टोकन पास ही दुकान लगाने का एकमात्र वैध प्रमाण माना जाएगा।
3. छावनी परिषद का सर्वाधिकार
मुख्य अधिशासी अधिकारी (CEO), छावनी परिषद पचमढ़ी के पास किसी भी आवेदन को स्वीकार, निरस्त या ज़ोन परिवर्तन करने का सर्वाधिकार सुरक्षित रहेगा। गलत जानकारी पाए जाने पर आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।
अंतिम अद्यतन: 01 अगस्त 2026संपर्क: 07578-292027 | ceopach-stats@nic.in